Saturday, 8 December 2018

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय दिवस व याद रखने का ट्रिक


महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय दिवस
------------------------

जनवरी -
तारिख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
4 जनवरी
लुईस ब्रेल दिवस
साल शुरू होने के चौथे दिन ही नेत्रहीन के लिए दिवस आ गया.
9 जनवरी
भारतीय प्रवासी दिवस
हर साल 9 जनवरी से से शुरू होता है.
10 जनवरी
विश्व हास्य दिवस
प्रवासी दिवस के अगले दिन विश्व में हंसी होने लगती है.
12 जनवरी
राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस)
स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है.
15 जनवरी
थल सेना दिवस
मकर संक्रांति के अगले दिन थल सेना के जवान को लौटना पड़ता है.
25 जनवरी
भारत पर्यटन दिवस
गणतन्त्र दिवस के ठीक एक दिन पहले काफी लोग भारत में पर्यटन के लिए आते हैं.
26 जनवरी
अन्तराष्ट्रीय सीमा शुल्क व उत्पाद दिवस एवं गणतंत्र दिवस
गणतन्त्र दिवस के ही दिन अन्तराष्ट्रीय सीमा पर उत्पाद दिवस आ जाता है.
30 जनवरी
शहीद दिवस, सर्वोदय दिवस और कुष्ठ निवारण दिवस
30 जनवरी को बापू शहीद हुए थे और उसी दिन कुष्ठ रोगी का इलाज कर के उनका सर्वोदय दिवस भी मनाया जाता है.

फ़रवरी
तारीख
दिवस
याद करने का ट्रिक
4 फरवरी
विश्व कैंसर दिवस
4 जनवरी को नेत्रहीन की समस्या थी तो एक माह के बाद  4 फरवरी  को कैंसर रोगी की समस्या आ गयी
12 फ़रवरी
रोज डे
वेलंटाइन डे के दो दिन पहले रोज डे मनाया जाता है.
14 फ़रवरी
वेलेंटाइन डे
सबको पता है..
21 फ़रवरी
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा बोलने के लिए वेलेंटाइन दिवस के एक हफ्ते का वक़्त लिया जाता है. यानी माँ की भाषा बोलने के लिए प्रेमिका के पास से एक हफ्ते बाद याद आती है.
24 फ़रवरी
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद शुल्क मनाया जाता है गणतंत्र दिवस के दिन और राष्ट्रीय उत्पाद शुल्क मनाया जाता है उसके एक महीने के 2 दिन पहले.
28 फ़रवरी
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
फरवरी का आखिरी दिन विज्ञान  की परीक्षा होती है.

मार्च
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
4 मार्च
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थान की सुरक्षा)
राष्ट्रीय सुरक्षा में औद्योगिक संस्थान की सुरक्षा में 4 कम्पनियां लगी हुई हैं. जो बसंत ऋतू यानी मार्च में ज्वाइन किया है.
8 मार्च
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
महिलाओं दिवस 8 मार्च को इसलिए मनाया जाता है क्यों कि बसंत ऋतू के आठवें दिन महिला काफी प्रसन्न हो जाती है.
12 मार्च
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस
CISF की स्थपना 123 को हुई थी.
15 मार्च
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
मार्च के ठीक आधे महीने में विश्व भर के उपभोक्ता का पैसा समाप्त हो जाता है मार्च क्लोजिंग के कारण
18 मार्च
आयुध निर्माण दिवस
आयुध का इस्तेमाल हुआ था महाभारत के युद्ध में जो चला था 18 दिन तक . महाभारत बसंत ऋतू में हुया था.
20 मार्च
विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस
विश्व भर में रंगमंच का डांस बीसीओं बार दिखाया जा चुका है बसंत ऋतू के मस्त महीने में.
20 मार्च
विश्व खुशहाली दिवस
बसंत ऋतू में रंगमंच का नाच बीसियों बार देख कर विश्व में खुशहाली भी आती है.
21 मार्च
विश्व वानिकी दिवस
बसंत ऋतू में वानिकी में 21 पेड़ लगाना शुभ माना जाता है. क्यों कि इस दिन सभी जगह रात और दिन बराबर होते है.
22 मार्च
विश्व जल संरक्षण दिवस
बसंत में 2-2 लीटर का भी जल का संरक्षण करना जरुरी है
23 मार्च
भगत सिंह , सुखदेव, राजगुरु शहीद दिवस
23 मार्च को शहीद दिवस मनाते हैं. बसंत ऋतू की सबसे दुखदाई घटना.
23 मार्च
राम मनोहर लोहिया जयंती
शहीद दिवस के रोज ही राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ था.
23 मार्च
विश्व मौसम विज्ञान दिवस
बसंत ऋतू में शहीद दिवस के दिन पुरे विश्व का मौसम विज्ञान बिगड़ गया था.
24 मार्च
विश्व टी.बी. दिवस
मौसम विज्ञान बिगड़ने के बसंत माह में अगले दिन 24 मार्च को विश्व भर में टी.बी. महामारी फ़ैल गया.
24 मार्च
ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस
टी.बी. महामारी फैलने के दिन 24 मार्च को ही ग्रामीण इलाकों में डाक जीवन बीमा शुरू कर दिया गया. 
25 मार्च
गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस
शहीद दिवस के दो दिन बाद यानी बसंत माह के 25 मार्च को विद्यार्थी की भी मृत्यु हो गई. बसंत माह में एक और दुखद खबर
26 मार्च
बंगलादेश का राष्ट्रीय दिवस
बसंत महीने में गणेश शंकर की मृत्यु के अगले ही दिन बाद 26 मार्च को बंगलादेश का उदय हुआ.बंगलादेश

अप्रैल
तारीख
दिवस
याद करने का ट्रिक
7 अप्रैल
विश्व स्वास्थ्य दिवस
1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विश्व स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाता है. आस्तिक को अवार्ड मिला था स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ही.  
14 अप्रैल
अम्बेडकर साहब जयंती

14 अप्रैल
विश्व वैमानिकी एवं ब्रह्माण्डीकी दिवस
बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के दिन ही ब्रहमांड दिवस मनाया जाता है क्यों कि बाबा साहब के कारण ब्रह्मांड को भी लाभ मिला था.
17 अप्रैल
विश्व होमिफिलिया दिवस
ग्रीष्म ऋतू आते ही अप्रैल में हिमोफिलिया होने से 17 तरह का रोग हो जाता है अप्रैल में.
18 अप्रैल
विश्व विरासत दिवस
18वीं सदी की विरासत ग्रीष्म ऋतू के पहले ही माह में गर्माने लगती है..
22 अप्रैल
पृथ्वी दिवस
22 मार्च को जल दिवस मनाया जाता है, उसके 1 महीने बाद 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. क्यों कि ग्रीष्म ऋतू शुरू होते ही पृथ्वी गर्म होने लगती है.
23 अप्रैल
विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस
2 3 पुस्तक की 4 लाइन पढ़ लो ग्रीष्म ऋतू में ताकि विश्व के पुस्तकों और कॉपीराइट का ज्ञान हो सके.

मई
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
1 मई
श्रमिक दिवस
लेबर डे
3 मई
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
प्रेस वालों को स्वतंत्रता मिलती है लेबर डे दो दिन बाद 3 मई को.
8 मई
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस
प्रवासी पक्षी आठ प्रकार के होते हैं जो मई में आते हैं.
8 मई
विश्व रेडक्रॉस दिवस
प्रवासी पक्षी दिवस के दिन 8 मई के दिन ही इलाज के लिए रेडक्रॉस दिवस भी आता है.
8 मई
अंतर्राष्ट्रीय थैलीसिमिया दिवस
रेडक्रॉस दिवस के दिन 8 मई को ही थैलीसिमिया का इलाज होता है.
11 मई
राष्ट्रीय प्रोद्योगिकीय दिवस
टेक्नोलॉजी में सिर्फ 11 डिजिट का प्रयोग होता है.
12 मई
विश्व नर्स दिवस
नर्स डे के दिन एक दर्जन नर्स इलाज करने आई. 
मई माह का दुसरा रविवार
अंतर्राष्ट्रीय मातृत्व दिवस
मई माह के दुसरे रविवार को मातृत्व दिवस मनाया जाता है.
15 मई
विश्व परिवार दिवस
15 मई से गर्मी छुट्टी शुरू हो जाती है इसलिए परिवार के साथ समय बीताना चाहिए.
16 मई
राष्ट्रीय डेंगू दिवस
परिवार दिवस के अगले ही दिन किसी परिवार में किसी को डेंगू हो गया.
17 मई
विश्व दूरसंचार दिवस
17 मई को संचार से दूर हो गया.
18 मई
विश्व संग्राहलय दिवस
विश्व प्रसिद्ध संग्राहलय में 18वीं सदी का सामान रखा गया..
21 मई
आतंकवाद विरोधी दिवस
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की ह्त्या इसी दिन हुई थी. तभी से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है.
22 मई
जैविक विविधता दिवस
जैव विविध 22 प्रकार के होते हैं.
29 मई
माउंट एवरेस्ट दिवस
29 वर्ष की उम्र में मैं माउंट एवरेस्ट पर चढा था.
31 मई
विश्व तम्बाकु रोधी दिवस
31 वर्ष की उम्र में मैंने तम्बाकू खाना छोड़ दिया. 

जून (मलेरिया निरोध माह) (जून में गर्मी में मलेरिया बहुत फैलता है)
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
4 जून
आक्रमण के शिकार अबोध बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
आक्रमण के शिकार अबोध 4 बालक के सामने 4 जून की रोटी की भी समस्या हो जाती है.
5 जून
विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व भर में जून की तपती गर्मी में पर्यावरण के 5 लेयर हो जाते हैं.  
6 जून
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति स्थापना दिवस
IOC की स्थापना हुई थी 6 महादेशों के संगठन से जून की तपती दुपहरी में खेल शुरू हुआ. .
14 जून
विश्व रक्तदान  दिवस
रक्त का दान महादान 14 दिन तक चलता है. जून की तपती गर्मी में सबका खून सूख गया.
20 जून
विश्व शरणार्थी दिवस
विश्व के शरणार्थी बीसीयों जगह से आ कर जून के तपती गर्मी में शिविर में रहते हैं.
21 जून
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस
उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन पर योग दिवस
26 जून
मादक द्रव्यों के सेवन एवं उसके अवैध व्यापार के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस
मादक द्रव्यों के सेवन और उसके अवैध व्यापार से 26 साल की सजा मिलती है साल के ठीक बीच वाले माह में.
29 जून
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (पी.सी. महालनोबिस का जन्म दिन)
पी. सी. महालनोबिस का बर्थ डे 19 जून के दस दिन बाद है. यानी उसी दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस भी मनाया जाता है.  



जुलाई
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
1 जुलाई
भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस
SBI की स्थापना साल के आधा समय गुजर जाने के बाद जुलाई की पहली तारीख को हुई थी.
1 जुलाई
चिकित्सक दिवस (डॉ. विधान चन्द्र राय का जन्म दिवस)
एक चिकित्सक था जिसका नाम था विधान चन्द्र राय. साल के आधे समय गायब रहने के बाद स्टेट बैंक वाले दिन आया.  
11 जुलाई
विश्व जनसंख्या दिवस
चीन और भारत की जनसंख्या लगभग 1-1 अरब है. और 7 करोड़ है.
26 जुलाई
कारगिल स्मृति दिवस
कारगिल पर विजय हासिल होने में 26 दिन लग गए थे जुलाई के गर्मी में में.

अगस्त
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
1 अगस्त
विश्व स्तनपान दिवस
5 अगस्त को भोलू हुया था, उसी माह के पहली तारीख से स्तनपान कराया जाता है.
9 अगस्त
विश्व आदिवासी दिवस
5 अगस्त को भोलू हुआ था. उसके चार दिन बाद 9 अगस्त को ही आदिवासी हुया था.
12 अगस्त
विश्व युवा दिवस
12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है लेकिन उसके ठीक  7 महीने बाद विश्व युवा दिवस मनाया जाता है.  और स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पहले ही मना लिया जाता है.
15 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस

29 अगस्त
राष्ट्रीय खेल दिवस (ध्यानचंद के जन्म दिन पर)
ध्यानचंद पर आधारित फिल्म गोल्ड  स्वतंत्रता दिवस के 2 हफ्ते बाद 29 अगस्त को रिलीज हुई.

सितम्बर
तारीख
दिवस
याद करने का ट्रिक
5 सितम्बर
शिक्षक दिवस (राधाकृष्ण के जन्मदिन पर)
शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है क्यों कि शिक्षक पंच देव होते हैं.
8 सितम्बर
राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
शिक्षक दिवस के 3 दिन बाद ही राष्ट्रीय साक्षरता दिवस भी मना लिया जाता है.
14 सितम्बर
हिंदी दिवस
हिंदी सीखने के लिए साक्षर होना जरुरी है, इसके लिए छः दिन की ट्रेनिंग होती है साक्षरता दिवस के बाद से.
14 सितम्बर
विश्व बंधुत्व एवं क्षमा याचना दिवस
विश्व बंधुत्व एवं याचना जैसी भावना हिंदी सीखने के दिन ही आ जाती है.
15 सितम्बर
अभियंता दिवस
शिक्षक दिवस के दस दिन बाद ही इंजिनियर का भी दिन आ जाता है.
15 सितम्बर
संचयिका दिवस
इंजीनियर लोग अपने साथ संचिका रखता है.
16 सितम्बर
ओजोन दिवस
ओजोन की परत धरती से 16 किलोमटर दूर है और ये बात शिक्षक ने हमें बताया है.
20 सितम्बर
RPF दिवस
RPF की स्थापना 20 जवान के साथ हुई थी, दुश्मनों पर सितम ढाने के लिए.
21 सितम्बर
विश्व शान्ति दिवस
विश्व भर में शांति लाने के लिए 21 दिन का सप्तम पाठ करना पड़ता है
27 सितम्बर
विश्व पर्यटन दिवस
पर्यटन करने के लिए 27 साल की उम्र बेस्ट होती है. 

अक्तूबर
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
1 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
एक वृद्ध था जो गाँधी जी के तरह था.
2 अक्टूबर
गांधी जयंती (अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)

2 अक्टूबर
लाल बहादुर शास्त्री जयंती

3 अक्टूबर
विश्व प्राकृतिक दिवस
गाँधी जयंती के अगले दिन विश्व में प्राकृतिक दिवस मनाया जाता है. प्रकृति से प्रेम था बापू को.
4 अक्टूबर
विश्व पशु कल्याण दिवस
पशु का कल्याण गाँधी जी बहुत दिल से करते थे अपने जन्मदिन के दो दिन बाद
5 अक्टूबर
विश्व परिवेश दिवस
परिवेश पांच रंगों का हो तो गाँधी जी नहीं पहनेंगे
5 अक्टूबर
विश्व शिक्षक दिवस
5 सितम्बर को भारत में शिक्षक दिवस मनाने के एक महीने बाद 5 अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है.
6 अक्टूबर
विश्व वन्य प्राणी दिवस
विश्व शिक्षक दिवस मनाने के अगले दिन विश्व भर के वन्य प्राणी को भी शिक्षा दी जाती है.
8 अक्टूबर
वायु सेना दिवस
वायु सेना में 8 प्रकार के जहाज हैं जिन्हें बापू भी उड़ाते थे.
9 अक्टूबर
विश्व डाक दिवस
डाकिया डाक लाया, विश्व का डाक दिवस अमिताभ के जन्मदिन से दो रोज पहले मनाया जाता है. 
10 अक्टूबर
विश्व दृष्टि दिवस
विश्व दृष्टि यानी ऑय डोनेशन का एड करते थे अमिताभ बच्चन..उनके जन्मदिन से एक दिन पहले.
11 अक्टूबर
जय प्रकाश जयंती / अमिताभ बच्चन जन्मदिन
अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन जय प्रकाश जयंती के जन्मदिन पड़ता है.
14 अक्टूबर
विश्व मानक दिवस
बच्चन साहब अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद मान गए.
16 अक्टूबर
विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस
एलर्जी सोलह प्रकार की होती है जो बापू को बहुत नापसंद थी.
16 अक्टूबर
विश्व खाद्य दिवस
16 प्रकार के खाद्य से बापू को सख्त एतराज था. क्यों की 16 प्रकार के खाने से बापू को 16 प्रकार की एलर्जी होती थी.
21 अक्टूबर
विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
विश्व भर में आयोडीन की कमी से 21वीं सदी के बच्चे काफी प्रताड़ित हो रहे हैं, बापू भी बहुत चिंतित रहते थे.
24 अक्टूबर
संयुक्त राष्ट्र दिवस
24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ था, लेकिन बापू नहीं गए थे.
30 अक्टूबर
विश्व मितव्यता दिवस
महीने के आखिरी दिन के एक दिन पहले बापू बहुत मितव्यता करते थे.
31 अक्टूबर
इंदिरा गाँधी की पूण्य तिथि
31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

नवम्बर
तारीख
दिवस
याद रखने का ट्रिक
9 नवम्बर
विश्व सेवा दिवस
विश्व भर की लोग 9/11 के हमले के बाद पीड़ितों की सेवा में जुट गए..
9 नवम्बर
रा. विधिक साक्षरता दिवस
9/11 के हमले के बाद राष्ट्र में विधिक साक्षरता का महत्व काफी बढ़ गया.
14 नवम्बर
बाल दिवस
14 नवम्बर को चाचा नेहरु का जन्मदिन था.
14 नवम्बर
विश्व मधुमेह दिवस
बाल दिवस के दिन ही चाचा नेहरु को मधुमेह हो गया था.
16 नवम्बर
सहनशीलता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
चाचा नेहरु काफी सहनशील थे, इसलिए उनके जन्मदिन के दो दिन बाद 16 नवम्बर को सहनशीलता दिवस मनाया जाता है.
17 नवम्बर
विश्व विद्यार्थी दिवस
विद्यार्थी बनने के लिए 17 साल कठिन पढ़ाई पड़ती है, इसलिए नेहरु ने भी 17 साल तक विद्यार्थी जीवन जीया.
17 नवम्बर
पत्रकारिता दिवस
17 साल विद्यार्थी जीवन बन्ने के बाद ही नेहरु जी पत्रकार बने थे.
18 नवम्बर
विश्व वयस्क दिवस
व्यस्क होने की उम्र 18 वर्ष है.. नेहरु जी ने इस नियम को बनाया.
19 नवम्बर
विश्व नागरिक दिवस
वयस्क होने के अगले ही दिन नागरिक बन जाने की परम्परा है. जो चाचा नेहरु ने बनाया.
20 नवम्बर
सार्वभौमिक बाल दिवस
बाल दिवस के छः दिन बाद दोबारा सार्वभौमिक बाल दिवस मनाया जाता है.
21 नवम्बर
विश्व टेलीविजन दिवस
टीवी होता है 21 इंच का जो 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज है. नेहरु जी भी टीवी देखते थे.
25 नवम्बर
विश्व मांसाहार निषेध  दिवस
क्रिसमस से ठीक एक माह पहले मांस खाने पर निषेध लगाया जाता है. 
26 नवम्बर
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
विश्व भर का पर्यावरण की सुरक्षा का जिम्मा 26 विभागों के पास सौंप दिया था नेहरु ने.
26 नवम्बर
राष्ट्रीय विधि दिवस
26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान के कुछ भाग को लागू कर दिया गया था.

दिसंबर
तारीख
दिवस
 याद रखने का ट्रिक
1 दिसम्बर
विश्व एड्स दिवस
एक एड्स का रोगी था जो साल के आखिरी माह में मर गया.
3 दिसम्बर
अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता जन दिवस
3 विकलांगों ने साल के अंत में सफलता हासिल की.
4 दिसम्बर
नौसेना दिवस
नौसेना की नाव चारों दिशा में दुश्मन पर प्रहार करती है और क्रिसमस से पहले लौट आती है.
4 दिसम्बर
रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस
रसायनिक दुर्घटना को रोकने के लिए साल के अंत में 4 प्रकार के उपाय अपनाए गए.
5 दिसम्बर
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक 5000 रूपये की सैलेरी पर काम करते हैं. तब साल के अंत माह  में दिवस मनाते हैं
6 दिसम्बर
नागरिक सुरक्षा दिवस
6 दिसम्बर को नागरिक की सुरक्षा खतरे में पड़ गयी थी जब स्वयंसेवकों ने अपना दिवस मनाने के अगले दिन बाबरी मस्जिद को ढहाया गया.
7 दिसम्बर
झंडा दिवस (सशस्त्र बलों का)
सशस्त्र बालों का झंडा सातरंगी होता है, साल के आखिर माह में फहराया जाता है.
7 दिसम्बर
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक लोग 7 रंग के इन्द्रधनुषी उड्डयन विमान में उड़ कर क्रिसमस मनाने जाते है. 
10 दिसम्बर
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
मानव को दस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय अधिकार मिले हैं जो क्रिसमस से सम्बंधित हैं.
11 दिसम्बर
विश्व बाल कोष दिवस
विश्व के 11 ऐसे बालक हैं जिनके कोष दिसम्बर में खाली जाते हैं.
11 दिसम्बर
विश्व अस्थामा दिवस
आस्थमा ठंडा मौसम यानी दिसंबर में बहुत बढ़ जाता है, इसलिए 11 बजे के बाद सो जाना चाहिए.
14 दिसम्बर
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
राष्ट्रीय ऊर्जा का संरक्षण के लिए 14 विशेष योजना चलाई जा रही है, लेकिन वर्ष के अंत में.
19 दिसम्बर
गोवा मुक्ति दिवस
गोवा 19वीं सदी से पुर्तगाली के अधीन थी. दिसम्बर में क्रिसमस के छह दिन पहले आजाद हुआ. 19 घंटे की लड़ाई के बाद .
23 दिसम्बर
किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन)
चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन अटल बिहारी के जन्मदिन से दो दिन पहले पड़ता है.
24 दिसम्बर
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस
क्रिसमस में लोग बहुत शौपिंग करते हैं इसलिए क्रिसमस से एक दिन पहले राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मना कर लोगों को अचेत कर दिया जाता है.
25 दिसंबर
क्रिसमस/ अटल बिहारी जन्मदिन / सुशासन दिवस
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म क्रिसमस के दिन हुआ था, और उस दिन को भाजपा सुसाशन दिवस के रूप में भी मनाते हैं.

नोट- याद रखने के ट्रिक में लिखे गए वाक्य सिर्फ याद रखने के ट्रिक हैं, उनकी वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं है.

No comments:

Post a Comment